Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ा हादसा।ट्रक ने कार को मारी टक्कर 6लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत… पढ़ें।

देहरादून।देहरादून में हुआ बड़ा सड़क हादसा,सड़क हादसे में 6 की मौत 3 लड़के और तीन लड़कियों की हुई मौत देर रात 2 बजे की घटना ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ हादसा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।

दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

Related posts

सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड,प्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

Jp Bahuguna

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री हाइवे पर ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्रों का निरीक्षण किया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

अमृत महोत्सव के समापन पर- जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक होंगे भव्य कार्यक्रम ,पढ़े पूरी खबर,.

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page