Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कोतवाली पुलिस ने एक ब्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ जिसमें वह दिन प्रतिदिन नशा तस्करों के विरुध्द कार्रवाई भी कर रहे है जनपद की कमान सम्भालते ही उनके द्वारा नशे के कारोबारियों को सलाकों के पीछे भेजकर जनपद को नशा मुक्त करने का अपना प्रथम लक्ष्य रखा गया जिसे वह पूर्णतः साकार भी कर रहें है परिस्थिति कैसे भी हो नशा तस्करों पर नकेल कसने हेतु वह पीछे नहीं हटते, एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा जनपद के पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारियों को नशे का अवैध कारोबार करने वालों के प्रति निरंतर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुये कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हुये है, जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल द्वारा गत रात्रि को उ0नि0 मनीषा नेगी एवं ADTF उत्तरकाशी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर चैकिंग हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया। चैकिंग के दौरान स्थान बढेथी यात्री विश्राम गृह के पास चैकिंग करते हुये डुण्डा की ओर से आते हुये एक वाहन संख्या नं0-UK07DX-2778 (स्कूटी) सवार व्यक्ति को रोककर चैक किया गया तो उसके कब्जे से 7.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

  • बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS Act की धारा 8/21/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया, वाहन को सीज कर थाने पर लाया गया है अभियुक्त को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
    उपनिरीक्षक मनीषा नेगी-थाना कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 नीरज रावत-थाना कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 उत्तम पुण्डीर-थाना कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 प्रशान्त राणा-ADTF UKI,कानि0 वीर सिंह चौहान- ADTF UKI शामिल थे।गिरफ्तार

    पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम व ADTF उत्तरकाशी की टीम की सरहाना करते हुये उत्साहवर्धन हेतु 2000/ रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस मशीनों से सोलह रोगी ले रहे हैं निशुल्क सवस्थ लाभ:सीएमओ

admin

उत्तरकाशी:यमुना नदी में अवैध खनन करने वालों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, अवैध खनन आवागमन के कच्चे रास्ते किये ध्वस्त

admin

नगर निकाय चुनाव में कौन मारेगा बाजी किसके सिर सजेगा ताज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page