Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

चार धाम यात्रा:आज सुबह गंगोत्री धाम के कपाट खुले

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का कल से विधिवत आगाज हो गया है।लेकिन कोरोना के चलते श्रद्धालुओं के आगमन पर फिलहाल रोक लगा रखी है।वैदिक मंत्रोच्चार व विशेष पूजा अर्चना के साथ अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर आज प्रातः 7 बजकर 31 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए है। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भेजी गई भेंट स्वरूप धनराशि 1101-1101 रुपये के साथ हुई। कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

कपाटोद्घाटन में सीएमओ डॉ डीपी जोशी,उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी,ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,अध्यक्ष मंदिर समिति सुरेश सेमवाल,सचिव दीपक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल,सहित तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर :हरे पेड़ो के अवैध कटान के मामले में, डीएफओ, एसडीओ व तीन रेंजर निलंबित

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में दो की मौत, दो लोग घायल

admin

You cannot copy content of this page