Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ा हादसा टला, बस के टायर रोड़ से बाहर जाते ही बस लटकी, ड्राईवर की सूझबूझ से बची कई जान

 

बड़कोट
बड़कोट राजगढ़ी गंगटाड़ी मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बस के दोनों टाइर रोड से बाहर निकल गये। ड्राइवर की सूझबूझ से 40 से अधिक यात्रियों की जान बच गई ।


आपको बताते चलें कि देहरादून से गंगटाड़ी बस सेवा जैसे ही यमुना ब्रिज पारकर डिग्री कॉलेज के नीचे पहुंची वैसे ही दूसरे वाहन को साइड देने व सड़क पर पड़े भारी गड्ढ़े से बचने के चक्कर में बस के 2 टायर बाहर की तरफ चले गए ।जिससे बस तिरछी हो गई, सभी यात्री जान बचाकर बस से बाहर निकलें और फिर ड्राइवर ने यात्रियों की मदद से बस को रोड पर निकाला । यानी बड़ा हादसा होने से टल गया। इधर राजगढ़ी रोड़ पर जगह जगह भारी गड्डे हो रखें , कई बार बाईक सावर दुर्घटना के शिकार हो चुके है । विभाग गहरी नींद सो रखे है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार विभाग को दी भी उसके बाद भी कार्यदायी संस्था बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कांग्रेस : क्रॉस वोटिंग करने वाला जयचंद आखिर कौन?, पढ़े पूरी खबर…..

admin

पवनदीप राजन को बनाया कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्रांड एम्बेसेडर 

admin

उत्तरकाशी :कल होने वाले विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को 450 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

admin

You cannot copy content of this page