Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

बंगाल की हिंसात्मक घटनाओ के विरोध में मंडल मुख्यालयों पर करेगी भाजपा कल प्रदर्शन

ब्यूरो

देहरादून ।

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर व भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर हो रहे हमलो के ख़िलाफ भाजपा कर्यकर्ता मंडल स्तर पर 5 मई को धरना प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडढा व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यकर्ता कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मंडल में 20 की सख्या में शामिल होकर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर लोकतंत्र पर हमला कर भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या ,मारपीट और दफ़्तर फूकने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें अन्य विपक्ष की चुप्पी साधकर मौन रहना बहुत ही शर्मनाक है।

श्री चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देश पर बुधवार को प्रदेश के सभी 252 मंडलो में पश्चिम बंगाल में हो रहे गुंडागर्दी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गैस सिलेंडर फटने से 3 मंजिला आवासीय भवन आग की चपेट में, माँ बेटी भी झुलसी ,कोई जनहानि नही,पढ़े पूरी खबर…..

admin

भाजपा पूर्व विधायक लोनिवि ई.ई.पर जमकर बरसे ,20 अगस्त तक दिया समय,क्षेत्र में काम न हुआ तो 21 से होगा विरोध प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर….

दर्दनाक हादसा:गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत एक घायल

admin

You cannot copy content of this page