Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

सरकार की ओर से बढ़े विधुत दरों का किया जमकर विरोध , इसके अलावा व्यापारियों के विभिन्न ऋणों को माफ करने, ऋणसीमा को बढ़ाने की सरकार से अपील….

नौगांव : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला यमुना घाटी कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण व व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर जुम ऐप के माध्यम से बैठक आयोजित की गई । जिसमें तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रति व्यापारियों को पुर्ण सावधानी बरतने को कहा गया है ।
जिला अध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, वरिष्ठ जिला अध्यक्ष तिलकचंद रमोला ने सभी को अवगत करवाया की इस समय कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है । जिसके लिए सभी यमुना के व्यापारी कोरोना संक्रमण की सावधानियां जरूरी अमल में लाये । तथा ग्राहकों को आवश्यक रूप से मास्क लगाने के साथ सभी को आवश्यक रूप से वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रस्तावित त्रैमासिक बैठक कोरोना संक्रमण की वजह से संभावित नहीं है, इसलिए जिले की समस्त नगर इकाइयों के समस्याओं को देखते हुए जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार के दिशा निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई है । बैठक में सरकार की ओर से बढ़े विधुत दरों का जमकर विरोध किया गया, इसके अलावा व्यापारियों के विभिन्न ऋणों को माफ करने, ऋणसीमा को बढ़ाने की भी सरकार से अपील की गई । साथ ही इस समय यात्रा बंद होने से प्रभावित होटल एवं अन्य व्यापारियों को राहत राशि दिये जाने की मांग की गई । साथ ही इससे पुर्व जिन व्यापार मंडल में संगठन के चुनाव किये गये, कोरोना के चलते स्थगित किया गया ।
बैठक में जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र रावत, तिलक चंद रमोला,उत्तम रावत, सोनू मीर, जगमोहन नौडियाल, जयेन्द्र रावत, सरदार सिंह राणा आदि शामिल थे ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

24 घण्टे में आये 287 कोरोना के मामले,21 की गई जान

admin

कार्रवाई।हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को बडकोट पुलिस 718 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार,नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी और पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने पुलिस टीम को दिया 2000 रु0 का पुरस्कार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

महाविद्यालय ब्रह्मखाल मे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजन कैंप का शुभारंभ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page