Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

आजादी के बाद पहली बार हुआ यमुनोत्री विधानसभा में इतना विकास- केदार रावत

सुरेश चंद रमोला

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी। आजादी के बाद पहली बार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी के क्षेत्र मे विकास के पांच आयामों में एतिहासिक कार्य हुये है। ये दावा किया है यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत ने। उन्होंने ब्रह्मखाल के एक कार्यक्रम में अपनी और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि ये आल टाइम रिकार्ड है कि यमुनोत्री विधानसभा में 50 नई सड़के स्वीकृत हुई जिसमें 36 पर कार्य या तो पूरा हो गया है या पूरा होने को है शेष 14 सड़के स्वीकृत है और जल्द ही इन पर भी कार्य शुरू हो जायेगा। 28 सड़कों पर डामरीकरण का कार्य स्वीकृत हो चुका जिन पर भी या तो कार्य चल रहा है या शुरू हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी 100 प्रतिशत विद्यालयो को शिक्षा सामग्री दी गई। सभी विद्यालयों में अध्यापकों की पूर्ति की गई है। महाविद्यालयो को भवन निर्माण और अन्य ब्यवस्थाओं के लिए प्रर्याप्त धन आबंटित किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत कार्य किये गये है और चिन्यालीसौड़ व बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सभी आवश्यक उपकरणों से लेस कर उन्हे हाईटेक डिजिटल बनाया गया है । सरकार ने 1440 डाक्टरो को प्रदेश में नियुक्त किया है । अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ भी आम जनता को मिल रहा है। बिजली और पानी के क्षेत्र में भी सौभाग्य योजना दीनदयाल योजना व घर घर जल व हर नल पर जल योजना के तहत हर तोको पर जनता को लाभ मिल रहा हो। 12 हजार करोड़ की लागत से बन रही आलवैदर सड़क का कार्य भी प्रगति पर है जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। सामुदायिक विभागों में यमुनोत्री धाम के लिए प्रसाधन योजना के तहत 48 करोड़ की स्वीकृति मिली है जिससे मंदिर के घाटों रास्तों और मंदिर सौंदर्य करण पर काम होगा। इसके अलावा बिकास के सभी आयामों को छूते हुए यमुनोत्री बिधान सभा में आमजन के कार्य हो रहे जो एतिहासिक है और आजादी के बाद बिकास के कार्य पहली बार इतने स्वीकृत हुये है।इस दौरान विधायक केदार रावत ने महाविद्यालय ब्रहमखाल के एक कार्यक्रम में सिरकत किया जहां उन्होंने डिजिटल क्लास का महाविद्यालय में उदघाटन किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो आर एस असवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

टूटा पहाड़ – आजीविका चलाने वाली बेटी के चले जाने के बाद दाने दाने को मोहताज परिवार,मदद की दरकार,पढ़े पूरी खबर…

admin

सीज राशन गोदाम की जांच के लिए 4 सदस्य टीम गठित,विधायक ने एआरओ का किया समर्थन,देखे यूट्यूब चैनल में सीज करते हुए के वीडियो व पढ़े पूरी खबर….

admin

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर प्रशासन बड़ा संजीदा, अव्यवस्था करने वाले पर जुर्माना का प्रावधान,रोटेशन व प्रीपेड़ रहेगा खास,पढे पुरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page