Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

जनपद की नौगांव पुलिस चौकी की टीम ने एक महिला को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पंकज भट्ट पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे आज चौकी नौगांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान कुण्ड गांव जाने वाले रास्ते के पास से एक महिला अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चौकी नौगांव पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में
शेखर कवि,दीपा रावत शामिल थे।

Related posts

उत्तराखंड के 25 साल: दुरस्त गांव आज भी सिस्टम से बाहर, सीनियर फिजिशियन डॉ. के. पी. जोशी की पीड़ा, स्वास्थ्य व परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल,बातचीत को पढ़े पूरी खबर में…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :दस लाख रूपये की प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Jp Bahuguna

बडी़ खबर। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बसों की भिड़तं से हादसा 12लोग सामान्य और एक गंभीर घायल..पढे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page