Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गैस सिलेंडर फटने से 3 मंजिला आवासीय भवन आग की चपेट में, माँ बेटी भी झुलसी ,कोई जनहानि नही,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट

तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा नंदगांव में 3 मंजिले आवासीय भवन पर आग लगने से लाखों का सामान और बेशकीमती काष्ठकला से निर्मित भवन खाक हो गया। आगगजनी के दौरान माँ और बेटी भी झुलस गई।  बेकाबू आग को बुझाने के लिए ग्रामीण प्रयास करते रहे आखिरकार फायर सर्विस के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जाता जा सका।
 दोपहर में ग्राम नंदगांव के दलबीर सिंह, मनवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रदुमन सिंह का यह आवासीय भवन था ,आग लगने का  कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है  लेकिन घर पर रखा हुआ लाखों का सामान व बेशकीमती लकड़ी से बना मकान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बेबाकी से दिए विपक्ष के सवालों के जवाब

admin

मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।

Arvind Thapliyal

दुःखद News:-समाजसेवी अब्बल चंद कुमाई की धर्मपत्नी का निधन, विभिन्न सामाजिक -राजनितिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की,क्षेत्र में शोक की लहर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page