Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा राजनीति राज्य उत्तराखंड

जनसमस्याओं के समाधान के लिए उपपा ने किया जनसंवाद

 

जनसमस्याओं के समाधान के लिए उपपा ने किया जनसंवाद

बुनियादी समस्याओं पर किया ध्यानाकर्षण

अल्मोड़ा- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नगर इकाई ने आज राजपुरा वार्ड से जन समस्याओं के लिए जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया। यहां अम्बेडकर भवन में लगभग चार घंटे चले संवाद में इस वार्ड में ड्रग्स, सार्वजनिक शौचालय, पानी, बेरोज़गारी जैसी समस्याएं प्रमुखता से आईं। इस मौक़े पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि बाबा मोहन उत्तराखंडी की 19वीं शहादत पर शुरू हुआ यह संवाद पूरे नगर, क्षेत्र में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संवाद से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।
उपपा की अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी की अध्यक्षता में हुए संवाद में क़रीब डेढ़ दर्जन लोगों ने अपनी समस्या सामने रखी।
इस वार्ड में 90% लोग रोज़गार, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। अनेक घरों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं लेकिन सार्वजनिक नल गायब हैं। शौचालयों की स्थिति ख़राब है पूरे वार्ड में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। महिलाओं ने बताया कि बच्चों में नशे कि लत बड़ी समस्या के रूप में आ रही है किन्तु पुलिस की निष्क्रियता है। बातचीत में सामने आया कि सुबह चार से लोगों को शराब उपलब्ध हो जाती है। शराब के कारण घरों में अशांति रहती है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ रही हैं व पूरी युवा पीढ़ी का भविष्य अंधेरे में है।
कोरोना काल के बाद रोज़गार की स्थितियां नहीं सुधरी हैं। लोगों में अपने अधिकारों की आवाज़ उठाने में विश्वास की कमी है।
चार घंटे चली बैठक में इन समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुट होने व ज़िम्मेदार अधिकारियों के दरबार में दस्तक देने का फ़ैसला लिया गया।
संवाद में पार्टी के नगर उपाध्यक्ष वसीम अहमद, सरिता मेहरा, मीना टम्टा, गोपाल राम, रुबीना परवीन, दीपा देवी, मंजू, असलम खान, बेला देवी, यशपाल मेहरा, नईम खान, रेखा आर्या, वंदना कोहली, राजू गिरी, उपपा की केंद्रीय सचिव श्रीमती आनंदी वर्मा, भारती पांडे समेत अनेक लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी ने बैठक की सफलता के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट थाना पुलिस को मिली सफलता,955 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:एक किलो सात सौ तीन ग्राम चरस के साथ एक महिला व एक पुरूष अभियुक्त को पुलिस व एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

admin

पर्यावरण संरक्षण व अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान के लिये हमें जैव-विविधता को फिर से पुनःस्थापित करना होगा:-पद्मश्री रावत

admin

You cannot copy content of this page