Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून (अमित नौटियाल)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीड़बाग देहरादून स्थित शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे इन जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्यधाम को उत्तराखंड का पांचवे धाम की संज्ञा दी है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितम्बर में पूरे प्रदेश में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

admin

उत्तरकाशी :देश को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए लौह पुरुष के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा:सौरभ बहुगुणा

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:महिला पुलिस कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर दी गई विभिन्न विषयों पर जानकारी

admin

You cannot copy content of this page