Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:बड़कोट पुलिस ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो/वाहन स्वामी/चालकों को नशे के प्रति जागरूक किया

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

सिड़क गांव के आस-पास स्वतः उगे भांग के पौधों को पुलिस ने नष्ट किया

वर्तमान समाज में दिनोंदिन बढ़ रहे नशे,ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार के प्रचलन की रोकथाम हेतु मणिकांत मिश्रा पुसिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन में चलाये जा रहे “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” के तहत पुलिस द्वारा आमजनमानस को नशे के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है, इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक बड़कोट अजय सिंह के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा टैक्सी यूनियन बड़कोट में ड्रग्स जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर यूनियन के पदाधिकारियो/वाहन स्वामी/चालकों को नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही सभी को ड्रग्स जागरुकता सम्बन्धी पम्पलेट्स वितरित किये गये। पुलिस द्वारा *सिडक गांव के आस-पास *लगभग 04 नाली जमीन पर *स्वतः उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया तथा आमजन को समय-समय पर ऐसे पौधों को विनिष्ट करने के सम्बन्ध मे बताया गया, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट द्वारा आमजन से नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध मे जानकारी के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करने की अपील की गयी।

Related posts

भारत पाक युद्ध की 54वीं वर्षगांठ पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि और आयोजित हुये विभिन्न कार्यक्रम… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्रों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से किया जागरूक

admin

पांच मासूमों के शिक्षा अधिकार से खिलवाड़, प्राथमिक विद्यालय से नाम काटने का मामला तूल पकड़ा,बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सीईओ से तलब की जांच रिपोर्ट…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page