Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सरनौल व चपटाडी मेले में कोविड नियमों के उलंघन पर ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट तहसील के अंतर्गत ठकराल पट्टी के गांवों में मनाये जाने वाले माँ रेणुका मेले में कोविड-19 के नियमों के विरुद्ध भीड़ जुटाने व बिना मास्क के प्रयोग एकत्रित होने पर बड़कोट थाना पुलिस ने ग्रामीणों व रेणुका माता समिति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

 


बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठकराल पट्टी के ग्राम चपटाडी में तीन जून को बिना प्रशासन की अनुमति के मेले का आयोजन किया गया, तथा चार जून को सरनोल में भी बिना अनुमति के मेले का आयोजन किया गया।जिसमें कोविड-19के नियमों का उलंघन किया गया।कार्यवाही करते हुए बड़कोट थाने में माँ रेणुका समिति व ग्रामीणों के विरुद्ध धारा188आईपीसी51(B)आपदा प्रबंधन -2005के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related posts

बड़कोट में भालू का आतंक, गौशाला जाते समय 60 वर्षीय महिला पर हमला, गंभीर घायल

Team Yamunotri Express

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

ब्रेकिंग:मुर्गे ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत एक घायल

admin

You cannot copy content of this page