Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान–विकसित भारत 2047’ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित…. पढ़ें खबर।

 

 

कर्णप्रयाग(चमोली)।डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान–विकसित भारत 2047’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नागरिक कर्तव्यों तथा विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय उपाध्यक्ष सुभाष चमोला ने विशिष्ट अतिथि तथा श्रीमती आशा डिमरी ने अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में भी योगदान देना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के विकास में सहभागी बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आशा डिमरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सामाजिक और राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का दायित्व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए युवाओं को अपनी प्रतिभा, ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर, निबंध और रंगोली कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेंद्र पंघाल रहे तथा संचालन कीर्तिराम डंगवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. नेहा तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील सिंह,अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी,छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संपूर्ण महाविद्यालय द्वारा नशे से दूर रहने की शपथ ली गई।

Related posts

बड़कोट में माँ भगवती का अष्टम विशाल जागरण, भक्ति गीतों व झाँकियों से गूंजा नगर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कपिल देव रावत का नांमाकन हुआ रद्द और लगे यह आरोप… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चंचल शर्मा बने यमुनाघाटी के नये सीओ कार्यभार संभालते ही चारधाम यात्रा व्यवस्था चाक-चौबंद की करने पर कही ये बात‌…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page