Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

पुरानी पेन्शन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने तिलाड़ी शहीद स्मारक पर लिया संकल्प

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

तिलाडी शहीद दिवस पर आज पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) द्वारा शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्कालीन सामंत, राजशाही के द्वारा नागरिकों के वनाधिकार एवं पशु चुगान को प्रतिबंधित किए जाने के विरोध में यह ऐतिहासिक आंदोलन किया गया था। यमुना घाटी के वीरों ने अपने हक हकुको लिए एकजुट हुए और इसका पुरजोर विरोध किया था तब इस स्थान पर एकजुट हुए लोगो पर हुए लाठी ओर गोलीबारी में 380 से अधिक आंदोलनकारी शहीद हुए थे। सामंत शाही के दौर में अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए लड़ा गया यह पहला ऐतिहासिक आंदोलन था। इस शहीद स्थल को हिमालय का जलियवला बाघ भी कहते हैं। अमर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के सदस्यों द्वारा स्मारक स्थल की मिट्टी का तिलक किया गया तथा संकल्प लिया कि सामंत शाही से इतर लोकतंत्र के इस दौर में हम अपने पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को ओर तेज करेंगे और पुरानी पेंशन लेके रहेंगे।
तिलाडी शहीद स्मारक पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOps) के
जनपदीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी – शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, जनपदीय अध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण जी विकास भवन अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिलोक मराठा, NMOps के यमुना घाटी के मीडिया प्रभारी प्रताप राणा एवं k. P. डिमरी, प्रमोद राणा द्वारा
आंदोलनकारी वीर शहीदों को माल्यार्पण/श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

आय प्रमाण पत्र की वैधता 6 माह के स्थान पर हुई 1 वर्ष

admin

हादसा :विकासनगर -बड़कोट  राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Jp Bahuguna

पी जी कालेज कर्णप्रयाग अर्थशास्त्र विभाग मे “मोनिका एंव विजय पाल चुने गये मिस एंव मिस्टर फ्रेशर्स “…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page