Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:आयुर्वेदिक औषधि कोरोना से लड़ने में रामबाण-केदार सिंह रावत

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से भी कोरोना को मात दी जा सकती है।यदि इसका आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित सेवन किया जाय तो कोरोना को इसके सेवन से मात दी जा सकती है।यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत आज बड़कोट में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्भोदित कर रहे थे।कोरोना काल में शोशल डिस्ट्रेडिंग का पूरा पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कोरोना से बचाव को आयुर्वेदिक विभाग की आयुष किट से लैस एक आयुष रथ को भी हरि झंडी दिखाकर वितरण के लिए रवाना किया गया।तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आयुष किट वितरित की गई।

विधायक ने कहा कि लोग आयुष किट में उपलब्ध कराई गई औषधियों का नियमानुसार सेवन कर कोरोना जैसी महामारी से निजात पाने में सफल होंगे।इस अवसर पर  नगर पालिका आध्यक्षय अनुपमा, एस डी एम सी एस चौहान जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आर एस बलोनी, नोडल अधिकारी डॉ मनमोहन राणा, नौगांव विकास खण्ड के जेष्ठ उप प्रमुख किशन सिंह राणा, डॉ भगवान सिंह रावत, प्रदीप उप्पल, सोबत भंडारी, वीरेंद्र चन्द, गुरुदयाल, विनोद धौनी, एन डी सेमवाल, रमेश रावत, भरत रावत, प्रकाश असवाल, यशवंत सिंह, मनमोहन चौहान, विजय रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बिरजा इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 वें स्थापना दिवस पर रही धूम,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के नौनिहालों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बड़कोट और नौगांव में स्वच्छता रैली और स्वच्छता को लेकर किया आह्वान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड में पहली बार मुनस्यारी में हुआ ग्राम सरकार का सपना सच, ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में उपस्थित रहे विभागीय कर्मी व अधिकारी

admin

You cannot copy content of this page