Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पूरी की ग्रामीणों की मुराद, जो जनता के हित में होगा वह किया जाएगा।

देहरादून । अमित नौटियाल
मुख्यमंत्री ने पूरी की नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को डेढ लेन करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
कार्यवाई के लिए वित्त से लेकर नियोजन व लोनिवि के अधिकारियों को जारी किए निर्देश,
 पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एक अहम फैसला लिया है, जिसकी मांग के लिए स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं।
जनपद चमोली के नंद्रप्रयाग घाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 70 गांवों के ग्रामीण अपने विकास खंड की सड़क को डेढ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सड़क से हजारों लोगों के हित जुड़े हैं।
क्षेत्र की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री  से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बातया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है।
 क्षेत्र की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने थराली विधान सभा के अंतर्गत आने वाले नंदप्रयाग से घाट बाजार तक की सड़क को डेढ लेन करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए वित्त व नियोजन से लेकर लोक निर्माण विभाग को भी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिये जनता सबसे बढ़कर है। जो जनता चाहेगी और जो जनता के हित में होगा वह किया जाएगा। जनहित में हर मुमकिन काम किया जाएगा।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

विचार पर चलने के कारण हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी -पुष्कर धामी

admin

उत्तरकाशी:संजय डोभाल व डेढ़ सौ समर्थकों पर धरासू थाने में मुकदमा दर्ज

admin

सौगात। गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी क्षेत्र को उप जिला चिकित्सालय की मिली स्वीकृति विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार…. पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page