Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भर गये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक, तो कार्यकर्ताओं ने ढोलनगाड़ो ,फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

बड़कोट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कोशिक के उत्तरकाशी जिले के यमुनाघाटी बड़कोट आगमन पर हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा अनेक स्थानों पर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात मंगल वार को यमुनाघाटी पहुचे।
उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपाईयों द्वारा पूरे कई स्थानों पर व बड़कोट शहर में उनके स्वागत में विशाल रैली निकाली गई तो कई जगह उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपाइयों द्वारा आयोजित स्वागत रैली का शुभारम्भ उत्तरकाशी जिले की सीमा डामटा से शुरू हुआ और बर्निगाड नौगांव तक जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और दिव्य स्वागत किया गया। नौगाँव से युवा मोर्चा के द्वारा सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते हजारों की संख्या में युवक एवं महिला मंगल दल सहित आसपास के लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े। जन सभा मे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन 2022 में 60 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में कार्यकर्ताओं का जोश जनपद की तीनों सीटो पर जीत होना तय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर के साथ गांव गांव तक राज्य व केंद्र सरकार की विकासकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करे । यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने केंद्र व राज्य की योजनाओं के साथ यमुनोत्री विधान सभा मे हुए विकासकारी योजनाओं को गिनाया ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ में बड़ा जोश है और 2022 में बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कार्यकर्ताओं में मिशन 2022 के लिए जोश भरते हुए जन जन तक राज्य वव केंद्र की योजनाओं को पहुँचाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान , प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राज्य मंत्री जगवीर भंडारी,श्याम सुंदर नौटियाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,जशोदा राणा, कृष्णा राणा, पूर्व विधायक मालचंद, जिला महामंत्री सतेंद्र राणा,सुलोचना गौड़, मुकेश टम्टा,परशुराम जगुड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार की माता ने मांगे वोट और उमड़ पड़ा समर्थकों का जनसैलाब।

Arvind Thapliyal

बड़कोट नगरपालिका में गौ सदन बदहाल नगरपालिका अध्यक्ष ने जताई नाराजगी दिये यह निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

टूर ऑपरेटर व पर्यटन व्यवसायियों ने सीएम के सामने रखा प्रस्ताव,दिए सुझाव

admin

You cannot copy content of this page