Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बुजुर्गो को टीकाकरण के लिए नही करना होगा पैदल रास्ता तय-गणेश जोशी

सुनील थपलियाल
बड़कोट। काबीना मन्त्री गणेश जोशी ने उत्तरकाशी का प्रभारी बनने के बाद अपना रूतबा दिखाना शुरू कर दिया है , सीमान्त जनपद में कोरोना टीका लगाने के लिए अब दूर दराज के ग्रामीण बुजु्र्गो को पैदल रास्ता तय नही करना होगा साथ ही पत्रकारों को फ्रन्ट लाईन वाॅरियर्स मानते हुए टीकाकरण की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। यह जानकारी श्री जोशी ने यमुनोत्री प्रेस क्लब के आग्रह के बाद रविवार को दूरभाष पर पत्रकारों को दी । उन्होने सर बडियार का एक मामला मीडिया में आने के बाद जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार का पहला दायित्व राज्य की जनता को कोरोना से सुरक्षित बचाना है इसके लिए सभी को जागरूक करने के साथ टीका लगवाना जरूरी है। उन्होने कहा कि दूर दराज के गांव जहां पैदल चलना होता है वहां के लिए मा.मुख्यमन्त्री से वार्ताकर जिलाधिकारी को ग्राम स्तर पर टीका लगाने की व्यवस्था के लिए कहा गया है। उन्होने बताया कि यमुनोत्री प्रेस क्लब के आग्रह पर जनपद के सभी पत्रकारों को फ्रंट लाईन वाॅरियर्स मानते हुए टीकाकरण की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है। सेवानिवृत्त सैनिक होने के नाते काबीना मन्त्री ने यमुनाघाटी में चल रहे आर्मी प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों को जलपान की व्यवस्था कर सभी सैनिकों को उन्होने बधाई देते हुए शुभकामनायें दी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

अगस्त में विशेष लोक अदालत: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का होगा आपसी सहमति से निस्तारण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: यमुनोत्री-गंगोत्री धाम -9 दिनों में यात्रा ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा

बजलाडी़ थान में रूद्रेश्वर महादेव का होगा विशाल भंडारा: माली संकित थपलियाल

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page