Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

आईसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज

आईसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज

_ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दे रहे हैं दिशा-निर्देश।

अमित नौटियाल।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह अपने आवास में आईसोलेट होकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर अपनी कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट के पॉजीटिव आने की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं’। चूंकि मुख्यमंत्री जी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लिहाजा आईसोलेट रहते हुए उन्होंने सरकारी कामकाज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए।

टीम यमुनोत्री Express
—-

Related posts

ब्रेकिंग।पुरोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 26लाख की नगदी बरामद।

Arvind Thapliyal

पर्यटन मंत्री ने बन्दरपूंछ व भागीरथी द्वितीय पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान  दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने जुलूस प्रदर्शन कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

admin

You cannot copy content of this page