Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:यमुनोत्री विधायक ने किया आंगनवाड़ी कार्य कत्रियों को सम्मानित

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्य कत्रियों द्वारा कोरोना काल में बहुत ही जोखिम भरा काम किया है,जिसके लिए वे सम्मान के पात्र हैं।रावत ने कहा कि सभी मातृ शक्ति ने कोरोना को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना मातृ शक्ति के ही सहयोग से सम्भव है।उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राम मंदिर, कश्मीर समस्या के हल करने ,चार धाम विकास परियोजना को भी समारोह में बताया। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने आज यहां एक कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।विधायक ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को लेखन सामग्री व क्रीड़ा सम्बंधित किट देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा, भाजपा बड़कोट मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, परशुराम जगूड़ी,प्रकाश असवाल, कालिंदी मण्डल उपाध्यक्ष कमला जुड़ियाल,गिरीश चौहान,अमित रावत, दशरथ चौहान,जिला भेषज संघ के अध्यक्ष अतोल रावत,भूपेन्द्र चौहान, रेशमा, उर्मिला रावत, नितिका बहुगुणा, शशी बिष्ट, कृष्णा राणा,अंकिता, हेमलता, पुष्पा रावत,सुचिता, वृंदा सेमवाल ,भजन सिंह पँवार, सोनू मीर,अर्जुन,विनोद राणा,सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कत्रियाँ उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarkashi :पुरोला  प्रकरण मे एसपी ने की आमजन से शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:- राज्य सरकार के सौ दिन पूर्ण होने पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम किया गया आयोजित

admin

43 वर्षीय शिक्षक को खेलते हुए आया हॉटअटैक, अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत , शोक में डूबा क्षेत्र

admin

You cannot copy content of this page