Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साहसिक कार्य के लिए सम्मान — बड़कोट थाने के एएसआई कांतिराम जोशी को स्थापना दिवस पर डीजीपी प्रशंसा मेडल…. पढ़ें खबर।

बड़़कोट।थाना बड़कोट में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कांतिराम जोशी को उत्तराखंड पुलिस स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा मेडल से सम्मानित किया गया। एएसआई जोशी को यह सम्मान वर्ष 2025 में सिलाई बैंड में आई भीषण आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

मालूम हो कि 23 जून को उत्तरकाशी जनपद के सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई थी, जिसमें कई मजदूर मलबे में फंस गए थे। इस कठिन परिस्थिति में एएसआई कांतिराम जोशी ने अपनी टीम के साथ साहस और तत्परता का परिचय देते हुए देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में 19 मजदूरों की जान बचाई थी।

उनके इस बहादुरीपूर्ण कार्य के आधार पर पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें स्थापना दिवस पर प्रशंसा मेडल देकर सम्मानित किया। इस सम्मान के बाद पुलिस विभाग के कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने एएसआई कांतिराम जोशी को बधाई दी है।

Related posts

देहरादून में आरटीआई से खुलासा ! न्यायालय में दावे कुछ और, सरकारी रजिस्टर में हाजिरी कहीं और — क्या प्रशासन लेगा संज्ञान?….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :,अफीम की अवैध खेती करने पर 12 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन :अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी काम शुरू करने से पहले बाबा बौखनाग के आगे हुए नतमस्तक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page