Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सारीगाड़ चामी सिंचाई नहर को क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश हाइवे किया जाम… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । सारीगाड-चामी सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया गया। ग्रामीणों ने विभाग को नहर निर्माण करने के लिए दस दिन की मोहलत दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 507 चामी में जाम लगा दिया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की डबल कटिंग से ग्राम पंचायत फुवाणगांव के अंतर्गत सारीगाड-चामी सिंचाई नहर करीब 2 किमी तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एक साल से अधिक समय से नहर क्षतिग्रस्त होने से चामी में काश्तकारों की सिंचित खेती ठप है, जिससे आलू, मटर, धान, टमाटर सहित चार-चार फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और ग्रामीण भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

 

इससे पहले गोडर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन के भीतर नहर निर्माण व मुआवजे की मांग की थी। ज्ञापन में कहा गया था कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट से कई बार लिखित व मौखिक वार्ता हुई, लेकिन हर बार केवल झूठा आश्वासन मिला। कार्यदायी संस्था एम/एस राजेश कुमार कांट्रेक्टर्स प्रा. लि. (जेवी) द्वारा नहर निर्माण में भारी लापरवाही की जा रही है और विभाग का संस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी काश्तकारों को किसी प्रकार का फसलाना / मुआवजा नहीं दिया गया।

 

इसी मुद्दे को लेकर गोडर क्षेत्र की तरफ से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठक भी आहूत की गई थी, जिसमें ग्रामीणों ने एकजुट होकर नहर पुनर्निर्माण और मुआवजे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की थी।

 

मोहलत पूरी होने पर भी समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

एक घंटे तक गुस्सायें ग्रामीणों ने मोटर मार्ग जाम रखा जहां राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर विभाग से एक हफ्ते का समय मांगा नहीं तो आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

 

धरना-प्रदर्शन में प्रधान गब्बर सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत देवेंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह नेगी, राजवीर सिंह रावत, केदार सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह रावत, जयवीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह, रणवीर सिंह, राजमोहन सिंह, भरत सिंह, सुनील सिंह, कविंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह, रोहित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

हादसा।खरसाली के जंगल में आकाशीय बिजली का कहर, तीन भैंस और एक गाय की मौत, गुजर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड कोरोना अपडेट- कम होने लगी कोरोना की रफ्तार ,पढ़े क्या है हालात

admin

बड़कोट पम्पिंग पेयजल योजना मामला- बाबा बौखनाग देव मंदिर भाटिया गाँव में अर्जी लगाने पहुँचे आंदोलनकारी,जहां बाबा से पम्पिंग पेयजल योजना की सरकार से जल्द स्वीकृति एवं क्षेत्र में बारिश होने की गुहार लगाई गई।पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page