Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।संत सेवा की अनूठी पहल: 89 संत-महात्माओं को बांटा अन्न और गर्म कपड़े, भंडारे में कराया भोजन..

 

 

 

 

उत्तरकाशी। जनसेवा और संत सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए बड़कोट के गगनानी में गंगोत्री धाम के स्वामी रमेश जी महाराज की पहल पर संत-महात्माओं के लिए विशेष सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 89 संत-महात्माओं की सेवा करते हुए उन्हें अन्न, खाद्य सामग्री, ड्राई फ्रूट और सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। आयोजन में संत समाज के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, लाखीराम जोशी, राज्यमंत्री श्याम डोभाल, जशोदा राणा, सरत चौहान सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और संत-महात्मा मौजूद रहे। सभी ने संतों की सेवा को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।

 

इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके साथ ही उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए संतों को गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए, ताकि उन्हें शीतकाल में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

आयोजकों ने बताया कि संतों की सेवा और उनके सम्मान का यह कार्य हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष रूप से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद संत-महात्माओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

 

स्वामी रमेश जी महाराज ने संत सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आध्यात्मिक संतुष्टि और मानवीय कर्तव्य से जुड़ा कार्य बताया। वहीं पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संत-महात्माओं का सम्मान और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है।

 

संतों के प्रति समर्पित इस सेवा आयोजन की क्षेत्र में सराहना हो रही है। कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों की सेवा और संतों का सम्मान ही सच्ची मानवता का परिचायक है।

Related posts

आईटीआई बड़कोट में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्रतिभाग,अप्रेंटिसशिप के अवसरों और रोजगारपरक प्रशिक्षण को लेकर युवाओं को किया जागरूक.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम विकास को लेकर मंदिर समिति की पहल, रोपवे व हेलिपैड विस्तार पर जोर…..

Team Yamunotri Express

बर्नीगाड़ उप तहसील को अस्तित्व में लाने की उठी मांग, स्वाभीमान मोर्चा ने आंदोलन की दी चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page