Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेवानिवृत्त  प्राचार्य प्रो.जी.आर.सेमवाल ने साईं सृजन पटल के बुक बैंक को अंग्रेजी साहित्य की 119 पुस्तकें भेंट की… पढ़ें खबर।

 

देहरादून/डोईवाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य प्रो.गोविंद राम सेमवाल ने बुधवार को साईं सृजन पटल के बुक बैंक को अंग्रेजी साहित्य की 119 पुस्तकें भेंट की। साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए ‘पुस्तक भेंट-सर्वश्रेष्ठ’ अभियान के अंतर्गत बुक बैंक की स्थापना इस वर्ष 15 अगस्त को की गई। अभी तक डाॅ.हरीश चंद्र रतूड़ी, प्रो.राजेश कुमार उभान, प्रो.डी.डी.मैठाणी, जी.सी.पंत,स्वाति भंडारी एवं उन्होंने स्वयं भी बुक बैंक में पुस्तकें भेंट की हैं। पटल के सहयोगी अंकित तिवारी ने बताया कि अभी तक बुक बैंक में 400 के लगभग पुस्तकें जमा हो चुकी हैं। इनमें वाणिज्य,अर्थशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकें हैं। बुक बैंक से पुस्तक भेंट का कार्यक्रम इस वर्ष 2 अक्टूबर से विधिवत हो चुका है। प्रो.सेमवाल द्वारा अनूदित ‘अभिज्ञान शाकुंतलम – ए क्लासिक प्ले ऑफ कालिदास’ की 55 प्रतियां बुक बैंक को प्राप्त हुई हैं। डोईवाला कालेज के विभागाध्यक्ष अंग्रेजी प्रो.राजेश चंद्र जोशी के बताया कि यह एम.ए. अंग्रेजी के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रमानुसार और उपयोगी है। यह पुस्तकें भी विद्यार्थियों को शीघ्र भेंट की जायेंगी। उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो.देवेंद्र भसीन ने पटल के पुस्तक भेंट कार्यक्रम के बधाई दी।

Related posts

पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया अस्सी गंगा घाटी केलसू क्षेत्र का व्यापक भ्रमण…पढे खबर।

Arvind Thapliyal

* महाविद्यालय: जौनसारी लोकगीतों के साथ एनएसएस शिविर संपन्न*

admin

You cannot copy content of this page