Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दीपावली तक चलेगा रेडक्रॉस का विशेष स्वच्छता अभियान, राज्य चेयरमैन ने दिए निर्देश, चेयरमैन ओंकार बहुगुणा ने ली वर्चुअली…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)।भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तराखंड की सभी जिला शाखाओं में दीपावली तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान के तहत रेडक्रॉस कार्यालयों, अस्पतालों, ब्लड बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

इस संबंध में रेडक्रॉस की उत्तराखंड राज्य शाखा के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा ने वर्चुअल बैठक ली। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के राज्य प्रतिनिधियों, जिला चेयरमैन, सचिवों और नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।

 

अभियान के तहत अस्पतालों, फिजियोथेरेपी केंद्रों और ब्लड बैंकों में विशेष साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक, धूम्रपान निषेध नियमों का पालन और पुराने अनुपयोगी उपकरणों व एक्सपायरी दवाओं के नियमानुसार निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।

 

बैठक में इन पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग।

 

पिथौरागढ़ से सचिव भगवान सिंह और नामित प्रतिनिधि मनीष कसनियाल, चम्पावत से राज्य प्रतिनिधि प्रेम बल्लभ भट्ट, चेयरमैन राजेन्द्र गहतोड़ी और सचिव जनार्दन चिलकोटी, अल्मोड़ा से उपाध्यक्ष एवं राज्य प्रतिनिधि मनोज और चेयरमैन आशीष वर्मा शामिल रहे।

 

बागेश्वर से राज्य प्रतिनिधि दीपक पाठक और चेयरमैन इन्द्र सिंह फर्स्वाण, चमोली से राज्य प्रतिनिधि भगत सिंह बिष्ट, चेयरमैन ओम प्रकाश डोभाल और सचिव सुरेन्द्र रावत, रुद्रप्रयाग से राज्य प्रतिनिधि अजय सेमवाल, चेयरमैन दीपराज बंगारी, सचिव जसपाल भारती और नामित प्रतिनिधि देवेन्द्र खत्री ने प्रतिभाग किया।

 

पौड़ी से राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत, चेयरमैन गणेश कुकशाल गणी और सचिव केशर सिंह असवाल, टिहरी से राज्य प्रतिनिधि कैलाश चंद्र पैनुली, चेयरमैन अब्दुल अतीक और सचिव महावीर दत्त कवी, उत्तरकाशी से चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी, सचिव डॉ. रतन मणि भट्ट और नामित प्रतिनिधि डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल शामिल हुए।

 

बैठक में राज्य महासचिव डॉ. जे.एन. नौटियाल भी मौजूद रहे।

 

राज्य चेयरमैन ओंकार बहुगुणा ने सभी जिला शाखाओं से अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर फोटो सहित रिपोर्ट राज्य शाखा को भेजी जाए।

Related posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण 

admin

ओवैसी मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता नही, लव जिहाद और लैंड जिहाद पर पैरोकारी अस्वीकार्य: चौहान

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष व बांज की पौध रोपित कर किया लोकपर्व हरेला का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page