नौगांव। दशहरा के मौके पर उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने विकासखंड क्षेत्र के डामटा और बर्नीगाड़ में संचालित देशी शराब के ठेकों पर औचक छापेमारी की। छापे के दौरान दोनों ठेकों पर ओवर रेट पर शराब बिक्री का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों ठेकों के संचालक मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं। सूचना पर एसडीएम बड़कोट ने टीम के साथ औचक निरीक्षण कर मामले का संज्ञान लिया।
एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि दशहरा पर्व पर ओवर रेटिंग की सूचना पर डामटा और बर्नीगाड़ ठेकों पर छापा मारा गया, जहां तय मूल्य से अधिक पर शराब बेची जा रही थी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेज दी गई है और अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

