Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला में 24वीं राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बेटियों में दिखा खेलों के प्रति उत्साह,विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने किया उद्घाटन; बालिका खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह… पढ़ें खबर ‌।

 

 

 

 

 

पुरोला।मिनी स्टेडियम पुरोला में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने शिरकत कर दीप प्रज्वलित किया और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयी स्तर पर बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें राज्य स्तरीय मंच प्रदान करना है। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष करने की भावना और टीम भावना का भी विकास होता है।

 

वक्ताओं ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को प्रोत्साहित करना युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी बालिका खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर उत्तरकाशी जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और बालिका खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल, पुरोला मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, मंडल महामंत्री शीशपाल रावत, नौगांव मंडल महामंत्री प्रताप सिंह चौहान, मोहब्बत नेगी, आयोजक के सदस्य राजपाल पंवार, नवीन गैरोला और विनोद असवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

समस्या।रोप वे के बहाने ग्रामीणों को घरों में कर दिया कैद, गुस्साए खरसाली के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाया, रास्ता न दिया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उत्तरकाशी भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण और अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की कही बात…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग। छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक गिरफ्तार भेजा जेल.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page