Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजनीति।राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, अजित डोभाल के सम्मान में उतरी पार्टी… पढ़ें खबर।

 

बडकोट उत्तरकाशी।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के वीर सपूत अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर सीमांत जनपद उत्तरकाशी भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की ओर से की प्रेस वार्ता में प्रमुख बिंदुओं में आरोप लगाया गया है कि इस तरह की बयानबाजी केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की भावनाओं, सैनिक परंपरा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्रभावित करती है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि अजीत डोभाल ने दशकों तक राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तराखंड की धरती सैनिकों और वीर सपूतों की परंपरा के लिए जानी जाती है। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े शीर्ष पद पर कार्यरत व्यक्ति के प्रति राजनीतिक बयानबाजी करते समय मर्यादा और जिम्मेदारी का ध्यान रखा जाना चाहिए।

 

पार्टी ने स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड के इन दोनों सपूतों ने देश की सुरक्षा और गौरव में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं की ओर से पूर्व में भी सेना के अभियानों और सैनिक नेतृत्व को लेकर विवादित टिप्पणियां की जाती रही हैं। पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और गलवान घाटी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस का आधिकारिक पक्ष है? यदि ऐसा है तो प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के सम्मान के मामले में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

श्री चौहान ने उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश के वीर सपूतों के सम्मान से जुड़े विषयों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। जनता इसका समय आने पर जबाब देगी।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी नागेंद्र चौहान , जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, मण्डल अध्यक्ष अमित रावत, सभासद प्रवीन रावत, पूर्व सभासद सजंय अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

टमाटर के आसमान छूते दामों का लाभार्थी कौन? ,पढ़े पूरी खबर…..

आराकोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने आवासीय भवन में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय महिला की मौत,अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था।बड़कोट में वायु पुराण एवं गरुड़ पुराण पारायण कथा का हुआ विराम और विशाल भंडारे के बाद विदाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page