Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आईटीआई बड़कोट में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित, सैकड़ों युवाओं ने लिया प्रतिभाग,अप्रेंटिसशिप के अवसरों और रोजगारपरक प्रशिक्षण को लेकर युवाओं को किया जागरूक.. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। जोत सिंह रवांल्टा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बड़कोट में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग कर अप्रेंटिसशिप, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने तथा रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और कार्य अनुभव भी रोजगार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में सहायक होते हैं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई बड़कोट के प्रधानाचार्य हरि प्रसाद सेमवाल ने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने कौशल को विकसित करने के लिए उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर प्रहलाद सिंह चौहान, अमित सिंह, जयवीर सिंह रावत, राधेश्याम नौटियाल, डॉ. बी.एल. थपलियाल, दिनेश सिंह रावत तथा कार्यदेशक गौरव आर्य सहित अन्य उपस्थित लोगों ने युवाओं को अप्रेंटिसशिप के महत्व, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं के संबंध में जागरूक किया। वक्ताओं ने युवाओं को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप तकनीकी कौशल हासिल करने और भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन जगमोहन सिंह राणा ने किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के महत्व की जानकारी देने के साथ ही उन्हें रोजगार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री ने टिहरी में किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Arvind Thapliyal

राशन विक्रेताओं के लाभांश भुगतान के लिए 9 करोड़ 35 लाख की धनराशि हुई अवमुक्त, सरकार का वादा, बातें कम काम ज्यादा-रेखा आर्या

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत, की महत्वपूर्ण घोषणाएं- बिजली, पानी बिल और वाहनों को राहत, पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page