उत्तरकाशी/सुरेश चंद रमोला।राजकीय महाविद्यालय, ब्रह्मखाल, में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का विषय डब्ल्यू एच ओ के के थीम पर “जीवन अनुभवों की आवाज से सार्थक बदलाव की ओर रहा। कार्यशाला के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशील संवाद तथा सहायता लेने और देने की सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ उसके पश्चात् कार्यशाला की संयोजक तथा मनोविज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी डॉ० सपना कश्यप ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथक और तथ्य विषय पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण अंग है और मानसिक स्वास्थ्य का विषय कोई संकोच का विषय नहीं बल्कि सभी के लिए आवश्यक है। कार्यशाला में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन्स के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान प्रवीन भण्डारी, योग प्रशिक्षक द्वारा विश्राम और ध्यान से सम्बन्धित गतिविधियां करायी गयी। कार्यशाला में ‘स्ट्रेस बस्टर चैलेंज’ के अन्तर्गत तनाव प्रबन्धन और सकारात्मक सहभागिता से जुड़ी रोचक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके अन्तर्गत ट्री ऑफ स्ट्रेंथ, हेप्पीनेस वॉल, आदि थे जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं, सकारात्मक विचारों तथा जीवन की चुनौतियों से उबरने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के समापन चरण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और दूसरों को सहयोग देने के संकल्प की शपथ ली गयी। इस अवसर पर हुयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कॉमेडी चैम्पियन रोहित कुमार प्रथम, द्वितीय ईशिका तथा तृतीय स्थान पर उमा रहें। रोचक गतिविधियों के संचालन में भागीरथी का विशेष सहयोग रहा, निर्णायक के रूप में डॉ० श्यामलाल गौतम, डॉ० मीना नेगी, डॉ० सुमन प्रकाश पैंथरी और डॉ० आशीष व्यास डा श्याम लाल गौतम रहे।

