Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन, आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव / बड़कोट।राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में 9 अक्टूबर को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री जगवीर सिंह भंडारी, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह चौहान, नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रसाद गौड़ और प्राथमिक शिक्षक संघ नौगांव के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं और विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व और समाज में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रोत्साहित किया।

 

विज्ञान महोत्सव के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ पांडे ने कहा कि वैज्ञानिक सोच को विकसित कर समाज के विकास में उसका उपयोग किया जाना चाहिए।

 

कार्यक्रम में स्थल संयोजक प्रधानाचार्य आशीष चंद्र मौल रमोला और विज्ञान समन्वयक डॉ. वीरेंद्र बसियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

इस अवसर पर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के करीब 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं और 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

निर्णायक एवं लेखा समिति में डॉ. मनमोहन सिंह रावत (राइका बड़कोट), आनंद बिजल्वाण (राइका गडोली), डॉ. हरिलाल राज (राइका पौंटी), भावना गैरोला (राइका गंगटाड़ी), मनमोहन डिमरी (राइका रानागीठ), चंद्र प्रकाश भट्ट (राइका पौंटी), उदय सिंह कुमाई (राउमावि नगाणगांव), राजेश भंडारी (जिला सह समन्वयक, राइका डामटा), वासुदेव रावत (राइका पौंटी), कविता राणा (राइका कलोगी), रमेश रंवाल्टा (राइका कुथनौर) के साथ कपिल रावत, गुडमाला, राजेश बिजल्वाण, रोशन बर्तवाल, सनोज कुमार, नीलम, प्रदीप रावत, राम राणा, प्रमोद राणा, पारुल नेगी, योगेश अवस्थी, ममलेश राणा, राजेंद्र भारती, रोहित असवाल, गीतिका बिस्ट सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

नगरपालिका बड़कोट के मतदाताओं का जताया आभार और नव निर्वाचित सभी सदस्यों को सुनील थपलियाल ने दी शुभकामनाएं…पढे

Arvind Thapliyal

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया जारी और बनी 12नई ग्राम पंचायतें… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल को समाप्त करने का प्रयास प्रशासन का विफल आंदोलनकारियों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page