Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल के बुक बैंक से तीन छात्राओं को भेंट की काॅमर्स की पुस्तकें… पढ़ें खबर।

 

 

डोईवाला। साईं सृजन पटल द्वारा स्थापित बुक बैंक से डोईवाला कालेज की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की तीन छात्राओं को पुस्तकें भेंट कर ‘पुस्तक भेंट-सर्वश्रेष्ठ’ अभियान की शुरुआत की गई। साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त के शुभ दिन से पटल के जोगीवाला स्थित कार्यालय में बुक बैंक की स्थापना की गई थी। बुक बैंक के लिए डाॅ.हरीश चंद्र रतूड़ी, प्रो.आर.के.उभान, प्रो.डी.डी.मैठाणी, गिरीश चंद्र पंत व प्रो.के.एल. तलवाड़ ने काॅमर्स, अर्थशास्त्र, भूगोल और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भेंट की। बुक बैंक की स्थापना का उद्देश्य पढ़ाई में रुचि रखने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रमानुसार पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध करवाना है। इसी के तहत दो अक्टूबर के विशेष दिन महाविद्यालय को पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई। वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.अर्जुन रवि और डाॅ.अनुराग भंडारी द्वारा पुस्तक भेंट के लिए तीन छात्राओं का चयन किया गया। शनिवार को बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की वर्षा,अर्पिता और काजल को पुस्तकों के सेट भेंट किये गये। साईं सृजन पटल के सदस्य अंकित तिवारी ने बताया कि इन छात्राओं को उनके समस्त तीनों प्रश्नों वित्तीय लेखांकन, व्यवसाय संगठन एवं प्रबंधन और सूक्ष्म अर्थशास्त्र की पुस्तकें भेंट की गई। पटल की इस पहल का प्राचार्य प्रो.डी.पी.भट्ट, प्रो.जानकी पंवार, प्रो.नवीन नैथानी एवं प्रो.राकेश जोशी सहित अनेक अभिभावकों ने सराहना की है।

Related posts

महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा दिन ।

Arvind Thapliyal

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय,प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को मिला ऑफलाइन आवेदन का मौका

Jp Bahuguna

SDG की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान,DM ने किये हस्ताक्षर,पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page