Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में छात्रसंघ निर्विरोध घोषित, राहुल बने छात्र संघ अध्यक्ष… पढ़ें खबर।

 

ब्रह्मखाल।राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल के छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर छात्र नेताओं की निर्विरोध घोषणा हो गई। पहले ही छात्रों ने आपसी सामंजस्य बिठा कर सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव की सहमति बना दी थी। चुनाव प्रभारी डा एस एल गौतम ने बताया कि सभी प्रत्यासियों के निर्वाचन संबंधी दस्तावेज सही और पूर्ण पाये गये और एक पद के लिए एक ही प्रत्याशी का नामांकन हुआ था। इनकी घोषणा अपराह्न चार बजे कर दी गई है जिनमें अध्यक्ष पद के बीए तृतीय का छात्र राहुल सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके अलावा अंजली को उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम को सचिव, दीपिका सह सचिव , स्वाति कोषाध्यक्ष और मोहित कुमार को विवि प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस असवाल और सभी अध्यापकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्नतीस सितंबर को पद और गोपनीयता की सपथ लेने की बात कही। इसके बाद नव निर्वाचित _छात्र संघ के साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बाजार में विजय जुलूस भी निकाला। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों_ और अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related posts

उत्तरकाशी:त्योहारों के मध्यनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान,यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के किए चालान

admin

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिए उकसाने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

चारधाम यात्रा:धामों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने के विरोध में होटल,टैक्सी, मैक्स संचालकों ने जुलूस प्रदर्शन कर किया सरकार का पुतला दहन

admin

You cannot copy content of this page