Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिला योजना पर सियासत तेज: भाजपा का पलटवार, निर्दलीय विधायक के आरोप बताए निराधार… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट।उत्तरकाशी जिले की जिला योजना को लेकर सियासत लगातार गरमा गई है। जिला योजना में कथित धांधली और कमीशनखोरी के आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन करने वाले निर्दलीय विधायक संजय डोभाल के आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा जिला महामंत्री परशुराम जगुड़ी ने प्रेस वार्ता में विधायक के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि जिला योजना को राजनीतिक रंग देकर सरकार और जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

परशुराम जगुड़ी ने कहा कि जिला योजना विकास की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इस पर तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित ढंग से धनराशि का आवंटन किया है।

 

उन्होंने बताया कि बड़कोट अस्पताल के लिए 20 लाख रुपये तथा बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए जिला योजना से धनराशि मंजूर की गई है।

 

भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि विधायक का प्रदर्शन जनहित से अधिक राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित था और यह केवल “राजनीतिक रोटियां सेंकने” का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और जिला योजना का लाभ पूरे जनपद को मिल रहा है।

 

परशुराम जगुड़ी ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का बचाव करते हुए कहा कि बहुगुणा परिवार लंबे समय से उत्तराखंड की राजनीति और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनके अनुसार परिवार ने उत्तरकाशी सहित पूरे टिहरी लोकसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र को ओबीसी दर्जा दिलाने में बहुगुणा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार और आरक्षण का लाभ मिला।

 

उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाने से पहले उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी देखना चाहिए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि जिला योजना को लेकर लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

जनपद भ्रमण पर पंहुची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ चिन्यालीसौड़ सरस्वती शिशु मंदिर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग छात्राओं को अच्छे और संस्कारवान बनने का दिया मंत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.तलवाड़ ने दिव्यांग मनोज ऐर को किया सम्मानित..

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page