Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मोराल्टू से बौख टिब्बा तक बनेगा पैदल मार्ग: प्रियंका थपलियाल 

 

 

 

 

 

 

नौगांव । विकासखण्ड के मोराल्टू से बाबा बौखनाग मंदिर तक जाने के लिए लगातार पैदल ट्रेक मार्ग की मांग हो रही थी,कि बौख टिब्बा जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल सफर करने में कोई परेशानी नहीं हो,जिसके लिए शासन ने जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल के पत्र पर वित्तीय स्वीकृति जिला योजना से की है और स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है।

मोराल्टू से लगभग आठ किलोमीटर दूर बौख टिब्बा पर बाबा बौखनाग महाराज का मंदि बांज, बुरांस,धुनेर,खिर्सू,मोरू,और केदारपति वाले घने जंगल में बाबा बौखनाग महाराज का पौराणिक और प्राचिन मंदिर है जहां तीसरे वर्ष 11गते मांगसीर माह में बाबा बौखनाग महाराज का पौराणिक मेला होता है और यमुना और गंगा घाटी से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है जिसके लिए प्रथम चरण में 32लाख की स्वीकृति इसके ट्रेक रूट बनाने के लिए स्वीकृत हुये है, जिससे यहां के पर्यटन और तीर्थाटन को बढावा मिल सके।

मोराल्टू से बाबा बौखनाग महाराज मंदिर तक ट्रेक रूट की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल,संजय थपलियाल का स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों ने आभार जताया और बधाई दी और भविष्य में क्षेत्र को विकसित करने की मांग उठाई।

Related posts

शहरी कस्बों का कूड़ा जंगलो में फेंकने वालों के विरुद्ध सीसीटीवी लगाकर वन विभाग करे चालानी कार्यवाही :मधु चौहान

Jp Bahuguna

सिलक्यारा टनल में 40 मजदूरों की जिंदगी अभी भी कैद ,शासन ने कारणों की जांच टीम गठित कर शुरू हुई जांच,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

वायु सेना में फाइटर पायलट बने नन्दगाँव निवासी अजय विक्रम सिंह विष्ट को सादे समारोह में वकीलों व तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने सम्मानित किया।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page