Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सिलेंडर में लगी आग, समय रहते लोगों ने दिखाई तत्परता, घर में मौजूद दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; आग बुझाने के प्रयास में व्यक्ति के दोनों हाथ झुलसे.. पढ़ें खबर

 

 

बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र के सरुखेत में बुधवार सुबह एक किराये के मकान में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मकान के भीतर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

जानकारी के अनुसार कोठार गांव निवासी जगदीश लाल सरुखेत में किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह अचानक उनके घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठती देख घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

 

बताया गया कि आग लगने के समय घर के अंदर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। लोगों ने बिना समय गंवाए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद जगदीश लाल ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनके दोनों हाथ झुलस गए।

 

घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आग को घर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

 

आग बुझाने के दौरान झुलसे जगदीश लाल को फायर कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

 

अग्निशमन अधिकारी सूरत सिंह चौहान ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में एक व्यक्ति के हाथ झुलसे हैं, जबकि घर में मौजूद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

 

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Related posts

नौगांव नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती चलाया सफाई अभियान..

Arvind Thapliyal

पंपिंग योजना की स्वीकृति के बड़कोट में धरना सरकार के खिलाफ आक्रोश।

Arvind Thapliyal

*रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, बच्चे को उठा ले गया 34 से अधिक कर्मी सर्च अभियान में जुटे, डीएम खुद कर रहे मॉनिटरिंग

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page