Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया हरेला का पर्व, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव । नगर पंचायत के अंतर्गत हरेला के पर्व पर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये और पौधों के सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों कर्मचारियों ने बांज, बुरांश, देवदार, पीपल,बड़ सहित तमाम छायादार वृक्षों और पत्तिदार पौधों का वृक्षारोपण किया।

जिसमें राज्य मंत्री ओबीसी आयोग श्याम डोभाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत सहित सहित सभासदों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया ।

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हरेला के अवसर पर संयुक्त रूप से नगर पंचायत नौगांव में वृक्षारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये और पौधों के संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

Related posts

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज के छात्रों द्वारा एक अनोखी पहल करके बाल मेला लगाकर अपनी प्रतिभा की प्रदर्शित।

Arvind Thapliyal

राज्य आंदोलनकारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Team Yamunotri Express

तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page