Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग धंसा गोडर क्षेत्र के दर्जनों गांव की आवाजाही थमी, काश्तकारों के सामने बड़ी चुनौती, डीएम प्रशांत आर्य ने वैकल्पिक मार्ग बनाने का दिया आश्वासन…. पढ़ें खबर।

नौगांव । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे सारीगाड़, कंडारी, मोलागांव मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा धंस जाने से गोडर क्षेत्र के लोगों के सामने नगदी फसलों को मंडी पहुंचाने की चुनौती बढ गई है, और टमाटर,बैंगन, शिमलामिर्च, सहित सभी फसलें खेतों में सड़ने के कगार पर है,गोडर क्षेत्र जाने वाली 28किमी सड़क से लगभग 27गांव गोडर क्षेत्र लगा हुआ जिसमें अब बिमार और आवश्यक कामों के लिए हजारों लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग कार्यदाई संस्था और पीएम जेएसवाई के खिलाफ भारी आक्रोश है, आरोप लगाया कि सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग की लगातार विभाग की तरफ से अनदेखी की हो रही है,जिसका खामियाजा गोडर क्षेत्र के दर्जनों गांव भुगत रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गौड़ ने बताया कि सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के गलत कटींग की वजह से बड़ा हिस्सा धंस गया जिसकी वजह से आवाजाही थम गई है,और गोडर क्षेत्र के दर्जनों गांव संकट में हैं।

और बताया कि एक तीन में नगदी फसलों का लाखों का नुकसान एक दिन में हो रहा है क्योंकि नगदी फसलें खेतों में खराब हो गया।

ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाया कि पहले तो सारीगाड़ कंडारी डामरीकरण और सुदुढीकरण की मार झेल रहा था,अब मोटर मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की गलत कटींग की वजह से बड़ा हिस्सा धंस गया जिससे अब दर्जनों गांव का संपर्क कट गया और नगदी फसलों को भारी नुकसान पंहुच रहा है, मोटर मार्ग को धंसने से अब लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अंदर विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है,और कास्तकारों को नुकसान की भरपाई की मांग उठाई जा रही है।

उधर पुरोला पीएम जेएसवाई अधिशासी अभियंता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग का एक हिस्सा धंस गया है,जिसको मौसम ठीक होते ही सही किया जायेगा क्योंकि उपर से लगातार भू धंसाव हो रहा है।

हांलांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा मलवा लगातार हटाया जा रहा है।

मोटर मार्ग की सूचना की जानकारी पर डीएम प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया और गोडर क्षेत्र के लोगों को वैकल्पिक मार्ग बनाने का आश्वासन दिया।

Related posts

पर्यटन की संभावनाओं के लिए सरकार प्रतिवद्ध -मनवीर चौहान –

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,देशभक्ति गीतमाला का किया गया प्रदर्शन

admin

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में यौन उत्पीड़न निवारण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page