Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजपा नेताओं सहित पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सुनी प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने रविवार को गंगोत्री विधानसभा के बूथ संख्या 97 स्थित अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी विषयों पर अपने प्रेरणादायी विचार देशवासियों के साथ साझा किए।

 

कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनजागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करने का प्रभावी अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

दुखद:गुलदार के हमले में एक 34 वर्षीय महिला की मौत

admin

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के खिलाप बढ़ा आक्रोश,कार्यवाही की मांग, पढ़े पूरी खबर………

खुशखबरी।गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु एनएसएस स्वयंसेवी एवं अभिभावक का चयन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page