Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़कोट वन प्रभाग में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ… पढ़ें खबर।.

 

 

बड़कोट। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के अंतर्गत वन चेतना केंद्र बड़कोट में विचार गोष्ठी, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

वन चेतना केंद्र में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी तथा ब्लॉक प्रमुख नौगांव प्रतिनिधि अर्जुन पंवार ने भी वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए। वहीं जस्ट राइट ग्रुप के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन द्वारा किए जा सकने वाले प्रयासों की जानकारी दी।

 

प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर, उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल तथा वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र राणा ने विभाग द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी देते हुए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर आरक्षित वन बड़कोट कक्ष संख्या 10 में आंवला, शहतूत, दाड़िम और अखरोट सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जस्ट राइट ग्रुप के स्वयंसेवकों के सहयोग से चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान लगभग 2.5 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।

 

वन चेतना केंद्र परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इसके अतिरिक्त बड़कोट प्रभाग की विभिन्न रेंजों में भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुणाऊं रेंज में वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल, नौगांव रेंज में गोविंद सिंह भंडारी, यमुनोत्री रेंज में सचिन कुमार तथा मुगरसन्ती रेंज में विवेक चौहान के नेतृत्व में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related posts

हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है,यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है:मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

आस्था।बाबा बौखनाग महाराज गृभगृह में विराजे, भक्तों ने मांगा सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।हिन्दू जागृति संघठन के अध्यक्ष महंत केशव गिरी के आश्रम पर पथराव की घटना जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page