Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश…. पढ़ें खबर।

देहरादून। उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को लेकर संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले घोषित 27 मई 2026 (बुधवार) के सार्वजनिक अवकाश को संशोधित करते हुए अब 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश उत्तराखंड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी अधिसूचना के तहत जारी किया गया है। शासन ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत भी राज्य के सभी बैंक, कोषागार एवं उप कोषागारों में उक्त तिथि को अवकाश घोषित किया है।

शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा तथा अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

यह संशोधित आदेश सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी किया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद अब प्रदेशभर में ईद-उल-जुहा का अवकाश 28 मई को मनाया जाएगा।

Related posts

रातभर की बारिश से गगनानी गंगा मंदिर के पिछले हिस्से पर गिरा विशाल बोल्डर, मंदिर क्षतिग्रस्त; पुजारी ने लगाई सुरक्षा कार्य की गुहार,त्रिवेणी घाट गगनानी में बढ़ा खतरा, मंदिर के पीछे सुरक्षात्मक दीवार निर्माण की उठी मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।जनपद उत्तरकाशी में लागू हुई धारा-163 पांच लोगों से अधिक नहीं रह सकते एक साथ.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कंडार देवता और हरि महाराज का ढोल के सानिध्य में होगा माघ मेला का आगाज: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page