Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी क्षेत्र में तेजी से बढ रहा नशे का कारोबार नौगांव सभासदों ने उठाई कठोर कार्रवाई की मांग… पढ़ें खबर।

नौगांव । चारधाम यात्रा को लेकर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नौगांव नगर पंचायत के सभासदों नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान छेड़ दिया और नगर पंचायत नौगांव क्षेत्र के अंतर्गत नशे के कारोबार रोकने के लिए लोगों जागरूक करने की अपील की है।
नगर पंचायत नौगांव के सभासदों ने आज चौकी प्रभारी भुपेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा जिसमें पुलिस प्रशासन से नशे खिलाफ चल रहे प्रचलन को देखते हुए सख्त कदम उठाये जाने की मांग की है।

सभासदों ने पत्र में लिखा कि नौगांव क्षेत्र में नशे का कारोबार बड़ी मात्रा में फलफुल रहा है और नशा तस्करों ने नौगांव को नशे का अड्डा बना दिया है जिसको रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए पुलिस कठोर कार्रवाई करें और बेहद संघन चैकिंग अभियान चयाये जिससे युवाओं को भविष्य और स्कूली बच्चों के भविष्य को बचाया जाये।
नौगांव क्षेत्र में स्मैक,चरस,गांजा, शराब जैसे सभी माधक पदार्थों का प्रचलन बढ गया और नशे का कारोबार बाजार से गांव की तरफ बढ गया जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।
नौगांव नगर पंचायत के सभासदों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा और उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों में सभाषद सुनील कोहली, ललित परमार, रोहित रावत,कृष्णचंद रमोला, सुनिता असवाल,लता नौटियाल,रीना चुनार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:सुशासन सप्ताह के तहत जिला सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

बड़ी खबर:-उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

उत्तरकाशी :विश्व मानसिक स्वस्थ्य दिवस पर चिकित्सालय सभागार में हुआ गोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page