Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुखद। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन राज्य में दौड़ी शोक की लहर… पढ़ें खबर।

देहरादून।उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के सम्मानित अधिकारी B. C. Khanduri के निधन का समाचार मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को राजनीति, समाजसेवा और सैन्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

जनरल बी. सी. खंडूरी अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार छवि और विकासवादी सोच के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सड़क एवं आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी। सेना से लेकर राजनीति तक उनका सफर अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा।

प्रदेशवासियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा उनके समर्थकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोगों ने कहा कि जनरल खंडूरी ने अपने कार्यों और व्यक्तित्व से उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

फिर डराने लगा कोरोना….उत्तराखंड में बढ़ने लगी रफ्तार..पढ़े कितनी हुई संख्या

admin

बड़ी खबर। नगर निकाय चुनाव की अधीसूचना जारी अब इस तारीख को होंगे चुनाव… देखें।

Arvind Thapliyal

आईटीआई बडकोट में हुआ नल – जल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page