Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी मुख्यालय में शुक्रवार रात्रि हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का समय रात्रि 10:40:40 बजे दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र तहसील भटवाड़ी के गणेशपुर के जंगलों में बताया गया है, जिसकी गहराई पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर थी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों, पुलिस वायरलेस तथा राजस्व उप निरीक्षकों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई। प्रशासन के अनुसार केवल जिला मुख्यालय क्षेत्र में ही हल्के झटके महसूस हुए, जबकि अन्य तहसील क्षेत्रों से भूकंप के झटके महसूस होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Related posts

राजकीय इण्टर कालेज में छात्र-छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने किया स्वेटर वितरण

admin

आखिरकार भालू ने एक व्यक्ति को किया गंभीर जख्मी, देहरादून रेफर,नगर के वार्ड वासियों में आक्रोश.पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:संजय डोभाल व डेढ़ सौ समर्थकों पर धरासू थाने में मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page