Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चर संचालकों को मिली राहत, मृत पशुओं के स्वामियों को वितरित किए गए बीमा चेक… पढ़ें खबर।

बड़कोट/उत्तरकाशी।
यमुनोत्री धाम कुली एजेंसी वर्ष 2026 के अंतर्गत मंगलवार को एक सराहनीय एवं मानवीय पहल देखने को मिली। दिनांक 19 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक विभिन्न कारणों से मृत हुए 07 घोड़े-खच्चरों के स्वामियों को ₹35,000 की बीमा धनराशि के चेक वितरित किए गए।

यह चेक वितरण कार्यक्रम माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, कुथनौर वार्ड के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री शरत चौहान तथा डी एंड बी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार श्री दिनेश रावत द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पशु स्वामियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उनके दुःख में सहभागी बनने का संदेश भी दिया गया।

इस पहल से यमुनोत्री धाम में कार्यरत घोड़ा-खच्चर संचालकों, मजदूरों एवं गरीब परिवारों में खुशी और विश्वास की नई भावना देखने को मिली। स्थानीय पशुपालकों ने बताया कि पहली बार किसी ठेकेदार द्वारा इस प्रकार की संवेदनशील और श्रमिक हितैषी व्यवस्था लागू की गई है, जिससे कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्राप्त हुई है।

घोड़ा पालकों एवं श्रमिक परिवारों ने जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री शरत चौहान तथा डी एंड बी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार श्री दिनेश रावत का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सहयोग और मानवता की मिसाल पेश करती है।

Related posts

तांबाखानी सुरंग में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस….

Team Yamunotri Express

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आज पर्यटन विभाग ने जोशियाडा़ झील में जलक्रीड़ा उत्सव का किया आयोजन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :नौगांव, बड़कोट सहित जनपद में वृक्षारोपण के साथ हुआ हरेला पर्व का शुभारम्भउत्तरकाशी :नौगांव, बड़कोट सहित जनपद में वृक्षारोपण के साथ हुआ हरेला पर्व का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page