Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने किया पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण; जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू, स्टॉक पर्याप्त… पढ़ें समाचार।

उत्तरकाशी ।चारधाम यात्रा और वर्तमान ईंधन मांग के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह ने आज शुक्रवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के निकट बंसल फिलिंग स्टेशन, डुण्डा स्थित कानिका फिलिंग स्टेशन और चिन्यालीसौड़ के हैप्पी फिलिंग स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक पाया गया और उपभोक्ताओं की आवाजाही भी सामान्य रही। संचालकों द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार, दोपहर तक बंसल फिलिंग स्टेशन में 18,881 लीटर पेट्रोल व 22,860 लीटर डीजल, कानिका फिलिंग स्टेशन में 7,313 लीटर पेट्रोल व 10,626 लीटर डीजल तथा हैप्पी फिलिंग स्टेशन में 12,701 लीटर पेट्रोल व 11,738 लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध रहा। सीडीओ श्री सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अपनी आवश्यकतानुसार ही वाहनों में तेल भरवा रहे हैं, जिससे व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियंत्रण में है।

Related posts

आक्रोश। कमल नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम,नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर घंटों थमा यातायात, एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सौगात।रजत जयंती पर बड़कोट को मिली दो सौगातें — विधायक संजय डोभाल व पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क व पार्क का शिलान्यास…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का रहा है सदैव सर्वोपरि स्थान-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page