Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

2027 चुनावी सरगर्मी तेज: यमुनोत्री में महिला सीट की चर्चा क बीच जशोदा राणा ने ठोकी दावेदार

2027 चुनावी सरगर्मी तेज: यमुनोत्री में महिला सीट की चर्चा क बीच जशोदा राणा ने ठोकी दावेदार
बड़कोट |
यमुनोत्री विधानसभा में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। संभावित दावेदारों के चेहरे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नेता लगातार सक्रियता बढ़ा रहे हैं। क्षेत्र में चुनावी माहौल बनने के साथ ही विभिन्न दावेदार अपनी-अपनी रणनीति पर काम करते दिखाई दे रहे हैं।
महिलाओं को आरक्षण मिलने की चर्चा के बीच महिला उम्मीदवारों की सक्रियता भी बढ़ गई है। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने भी अपनी दावेदारी खुलकर सामने रखी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद उम्मीद है कि यमुनोत्री सीट पर महिला को जिम्मेदारी दी जाएगी और वह इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का सिपाही बताते हुए भरोसा जताया कि संगठन महिला सीट होने की स्थिति में उन्हें ही टिकट देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहकर क्षेत्रीय मुद्दों पर कार्य करती रही हैं और आगे भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान उनके साथ रमेश रावत और मनमोहन रावत सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के चलते आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज होता जा रहा है।

Related posts

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान:- कोई अनहोनी न हो,सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालन को केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों ने टनल साईट पर डाला डेरा

Jp Bahuguna

कफनौल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का हो उच्चीकरण शिक्षा मंत्री को लिखा ज्ञापन और मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी पहुंचे धरना स्थल, आपदा पीड़ितों को आश्वासन देकर कराया धरना स्थगित,जिलाधिकारी की संवेदनशीलता और पारदर्शी कार्यवाही के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना स्थगित करने का लिया निर्णय… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page