Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कफनौल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का हो उच्चीकरण शिक्षा मंत्री को लिखा ज्ञापन और मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन….. पढ़ें।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल। विकासखंड नौगांव के यमुना घाटी का सबसे बड़ा गांव कफनौल सरकारी अनदेखी की मार झेल रहा है।
मामला उच्च माध्यमिक विद्यालय का जहां लगभग 300से अधिक छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं और भौगोलिक स्थिति के आधार पर यहा हाईस्कूल से इंटरमीडिएट होना जरूरी है क्योंकि अगला इंटरमिडिएट कलोगी है जो लगभग दस किलोमीटर दूर है ऐसे में कफनौल,थोलिंका,गैर,दारसौं,गन्ना,खेतू, हिमरोल के नौनिहालों के लिये यह काफी दूर है और मानक के तहत यहां इंटरमीडिएट कालेज होना जरूरी है।
मामले पर समाज सेवी और बेरोजगार आंदोलन का हिस्सा रहे युवा नेता नविन चौहान ने यह मसला उठाया है और मांग की है कि यदि कफनौल उच्च माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होता तो बड़ा आंदोलन होगा।
नविन चौहान ने उत्तराखंड शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा और जल्द मामले पर कार्यवाही की मांग की है।
मालूम हो कि कफनौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुख्यमंत्री की घोषणा में भी सम्मिलित है जिसका जीओ जारी होना था लेकिन राजनैतिक अटकलों के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया अब एक युवा ने इस मामले को उठाया है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द उच्चीकरण को लेकर सरकार काम नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा।

Related posts

मतदान का प्रतिशत रहा है बेहद कम ,नोटा ने बढ़ा दी सल्ट में प्रमुख दावेदारों और समर्थकों की धड़कनें ,जाने क्या रहा खेल….

admin

उत्तरकाशी में गैर-संचारी रोगों पर तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न… पढ़ें खबर ‌

Arvind Thapliyal

पुरोला लव जिहाद मामले में हो रही महापंचायत के समर्थन में बड़कोट, नौगाँव और पुरोला के बाजार बंद, जनपद के सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील, होगी महापंचायत,पढ़े पूरी खबर

You cannot copy content of this page