Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ हिन्दू सम्मेलन का आयोजन और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें।

नौगांव संवाददाता। क्षेत्र के धारी कफनौल क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन थौलधार के मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हिन्दू सम्मेलन का आयोजन स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तौर मनाया जा रहा है, जिसमें हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों को संगठित किया जा रहा।
श्रीमति श्वेता बधानी, कबूल पंवार जिला संचालक स्वयं सेवक संघ, राकेश उत्तराखंडी, मुख्य वक्ता देवेंद्र जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम मंडल तिंया मंडल सेवा हिन्दू सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जिसमें धार्मिक और गढवाली गानों की प्रस्तुतियां दी गई।
जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई और लोग गायिका पूनम सती ने भारत माता बंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की और नाची गैन भोले बाबा पर जिस तरह की प्रस्तुति दी उस पर वहां पंहुचे धर्मावलंबी झूम पड़े इसके अलावा लोक गायक नरेश बादशाह ने भी अपनी जोरदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
हिन्दू सम्मेलन में धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर वक्ताओं ने अपने रखते हुए समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना से मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें,बाजगी,बढई,नाई, मिस्त्री, कारपेंटर,कृषि , बागवानी,और समाज सेवा सहित तमाम क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संघ से देवेंद्र जी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज को संगठित रखने, युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी समरसता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

कार्यक्रम में जयेंद्र राणा, संजय थपलियाल, दिनेश बडोनी,जेपी नौटियाल, प्रधान रीना बहुगुणा, केंद्र सिहं राणा, सहित न्याय पंचायत तियां के दर्जनों जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

यमुनाघाटी में तेज हवा और बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खुला मार्ग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :नौगांव, बड़कोट सहित जनपद में वृक्षारोपण के साथ हुआ हरेला पर्व का शुभारम्भउत्तरकाशी :नौगांव, बड़कोट सहित जनपद में वृक्षारोपण के साथ हुआ हरेला पर्व का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page